बृहस्पतिवार की सुबह दीपक को फोन आया तो वह घर से निकल गया। परिवार के लोग समझे कि वह दुकान गया होगा। परिवार में उस समय कोहराम मच गया, जब दीपक ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसकी प्रेमिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर विषाक्त खिला दिया और उसको सीएचसी दातागंज में छोड़कर चले गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग दातागंज सीएचसी पहुंचे तो दीपक बेहोश था। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग दीपक को मुरादाबाद ले जा रहे थे कि चंदौसी से आगे बनियाठेर थाने के पास उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस काे सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रेमिका व उसके परिवार के खिलाफ थाना उघैती में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे।
———————————-
ITN NATIONAL NEWS
———————————-
दोस्त के जरिए संपर्क में आई थी प्रेमिका
भाई शिवा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक दोस्त ने दीपक की उस महिला से दोस्ती कराई। दो साल में कभी नहीं लगा कि उसकी प्रेमिका उसके साथ इस तरह की घटना कर सकेगी। उसने भाई की हत्या का आरोप लगाया है।
—————————–
इंडियन टीवी न्यूज : संवाद
दो भाइयों में बड़ा था दीपक
दीपक दो भाई थे। छोटा भाई शिवा है। भाई की मौत के बाद से वह बेसुध है। परिवार के लोग भी सदमे में हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए।, उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
——
कोट,
घटनस्थल दातागंज है। फिर भी सूचना के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। – अवधेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उघैती
इंडियन टीवी न्यूज़
जिला बदायूं रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत