छुटमलपुर सहारनपुर थाना फतेहपुर के ग्राम मुजफ्फराबाद मे एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हत्या या आत्महत्या मे उलझी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार आदित्य सैनी पुत्र बिनू सैनी निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद करीब 5:30 बजे से लापता था परिजनों ने आसपास ढूंढ़ने की कोशीश की तभी आदित्य को ऊपर छत पर देखने के लिए गए तो देखा के आदित्य की लाश एक लोहे की खूंटी से लटकी हुई थी आदित्य को लटका देख पिता बिनू घबरा गया और बिनू की हालत खराब हो गई वही परिजन तुरंत उसे नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर चले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया आदित्य अपने घर मे तीन भाईयो मे सबसे बडा था छोटे भाई का नाम अतुल व शिवांश बताया गया है वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है जिसकी सूचना थाना फतेहपुर पुलिस को दी गई पुलिस ने फॉरेनसिक टीम को मौके पर बुलाया तो फोरेंसिक टीम ने जांच कर अपना काम निपटाया तो फतेहपुर पुलिस ने लिखा पढ़ी की कार्यवाही करते हुए डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आखिर पूरा मामला क्या है ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा वहीं इस घटना के बारे मे परिजन या कोई भी अन्य आदमी कुछ भी बताने से बचते रहे वहीं सुत्रों के हवाले से जो पता चला है वो आपस मे बच्चों का हुआ विवाद बताया गया है जो पुलिस जांच का विषय है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़