जनसंपर्क में जुटे लोकप्रिय विधायक, जनता की समस्याएं सुनीं
महराजगंज
फरेंदा (प्रतिनिधि) – इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, जो वर्तमान में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हैं, ने अपने फरेंदा स्थित आवास पर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी एवं विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे, जिन्होंने जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति, पेंशन व अन्य समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है।”
विधायक के इस जनसम्पर्क से आमजन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)