मिशन शक्ति 5.0 का किया गया शुभारंभ, छात्राओं ने सीएम योगी को लाइव प्रसारण में सुना।
खबर जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली परिसर में शनिवार को लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। जिसमें आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण भाषण को बबेरू कोतवाली सहित अन्य विभागों पर स्कूल कॉलेज पर दिखाया गया, जिसमें छात्राओं को सुनाया गया, वहीं छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में अवगत कराया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाइव प्रसारण पर सुना, वहीं मौजूद सभी छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के बाद तुरंत पुलिस सहायता मिलेगी इस पर भी बात कही कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें तुरंत पुलिस सहायता करेगी, वही मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ पर इस बार मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के बारे में जागरूक किया है वही इस मौके पर बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी सौरभ सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत के द्वारा मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरुक करते हुए सभी प्रकार की महिला सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई है इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व छात्रा मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट