रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़
नर्मदापुरम इटारसी। कुचबंदिया समाज की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को देवाशीष गार्डन इटारसी में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू राजवंशी एवं प्रदेश मंत्री जगवीर राजवंशी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौतम मेषकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत सिंह सहित कमलेश मेषकर, रोहित मेषकर, पूरणचंद्र सिंह, प्रताप सिंह ने व्यवस्थाएँ संभाली। बैठक में प्रदेशभर के 20 जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे रहे।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज शीघ्र ही भोपाल में प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें देशभर से समाजबंधु एकत्रित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित कर समाज की शिक्षा एवं रोजगार सहित 11 सूत्रीय मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा।
प्रदेश मंत्री जगवीर राजवंशी ने कहा कि – “कुचबंदिया समाज शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। प्रदेश की नई पीढ़ी को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमें संगठित होकर ठोस पहल करनी होगी। हमारी कोशिश है कि समाज के हर परिवार तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे। यही हमारी कार्यसमिति का मुख्य उद्देश्य है।”
बैठक में प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश संकत, उपाध्यक्ष महेश पहलवान, संरक्षक रामेधर मेषकर, रज्जन सोदा, कैलाश सोदा ने पंचायत व्यवस्था में सुधार पर विचार व्यक्त किए। वहीं उपाध्यक्ष उमेश नीरस, पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल ठाकुर, संगीत शिक्षक अरविंद सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था पर अपने सुझाव दिए।युवा प्रदेश अध्यक्ष काके गंगा पारी ने शिक्षा, रोजगार, फंड व्यवस्था एवं पंचायत व्यवस्था पर जोर देते हुए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।