दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
मऊ: जिले के फतेहपुर मधुबन क्षेत्र में हाल ही में नवनिर्मित फायर स्टेशन की चारदीवारी पहली ही बारिश में धराशाही हो गई। इस भवन और चारदीवारी को बनाने में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत लगी थी। इस भवन और चारदीवारी का कार्य कुछ माह पूर्व ही पूरा हुआ था। अभी तो पूर्ण रूप से इसका उपयोग भी शुरू नहीं हो पाया था तभी धराशाही। क्या सरकार का बजट इतने ही दिनों के लिए रहता है। सरकार को और उच्च अधिकारियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। जिस तरह चारदीवारी गिरी उस तरफ खेत था, अगर उस समय खेत में कोई किसान काम कर रहा होता और उसके ऊपर चारदीवारी गिर जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता….?