दुद्धी सोनभद्र। मंगलवार शाम करीब 6 बजे बीडर चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक समेत दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार लव पटेल पुत्र रामेश्वर निवासी बीडर अपने घर से किसी अन्य की साइकिल लेकर चला रहा था। रास्ते में घर से लगभग 4 किमी दूर स्थित बीडर चौराहे पर अचानक एक बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में बालक घायल हो गया, वहीं बाइक सवार युवक भी गिरकर चोटिल हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार युवक का पैर टूट गया है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल बालक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह