Indian TV news ब्यूरो चीफ सचिन सिंह
नवरात्रि पर्व के अवसर पर जहाँ हजारों श्रद्धालु व यात्री दंतेवाड़ा पहुँच रहे हैं, वहीं बस स्टैंड परिसर में सुलभ शौचालय की सुविधा न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही यात्रियों तथा श्रद्धालुओं को बारिश के कारण परेशानी हो रही है । यह समस्या छोटी नहीं है गंभीरता पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है कांग्रेस के पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा द्वारा इस गंभीर समस्या की ओर से शासन-प्रशासन का ध्यान पहले भी आकर्षित कराया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।आश्चर्य की बात यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक का घर बस स्टैंड के सामने ही स्थित है, इसके बावजूद इस समस्या के समाधान को लेकर अनदेखी की जा रही है।रोजाना दंतेवाड़ा से हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन एसी अव्यवस्था कार्यप्रणाली के चलते सालभर बीत जाने के बाद भी प्रशासन एक भी शौचालय का निर्माण नहीं करा पाया।जिला मीडिया प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि यह स्थिति न केवल आमजन के लिए असुविधा का कारण है, बल्कि दंतेवाड़ा जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थल की छवि को भी धूमिल कर रही है। यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी