जय श्री राम
अदभुद नजारा
सहारनपुर की रामलीला में इस बार दर्शकों ने ऐसा नज़ारा देखा, जिसने सभी को चौंका दिया. आमतौर पर रावण को मंच पर तलवार और धनुष के साथ देखा जाता है, लेकिन यहां लंकापति स्कूटी पर बैठकर निकल पड़े. रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे टिल्लू पंडित मंचन से पहले पूरे गेटअप में बड़ी मूंछें, मुकुट और भारी पोशाक पहने. सीधे स्कूटी पर सवार होकर दुकान के लिए निकल गए. यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोग हंसी से लोटपोट हो गए. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने चुटकी लेनी शुरू कर दी. किसी ने लिखा लगता है पुष्पक विमान आज सर्विसिंग पर गया है. तो किसी ने मजाक किया “रावण भी अब 21वीं सदी का मॉडर्न वर्ज़न बन गया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़