रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
बनखेडी अवैध मांस–मटन दुकानों पर कार्रवाई से बौखलाए असामाजिक तत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे साहब पटेल ने कहा– धमकी से में डरने वाला नहीं
भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे साहब पटेल लंबे समय से क्षेत्र में चल रही मांस और मटन की अवैध दुकानों को बंद कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अभियान से अवैध कारोबारियों की नींद हराम हो गई है। श्री पटेल ने नवरात्रि में यह अवैध दुकाने बंद भी करा दी है। इसी बीच उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।
पहचान छुपाकर धमकी देना कायरता – छोटे साहब पटेल
धमकी मिलने के बाद छोटे साहब पटेल ने दो टूक कहा— धमकी देने वाला सामने आकर दिखाए, तब जानें। अपनी पहचान छुपाकर तो कोई भी धमकी दे सकता है। मैं डरने वाला नहीं हूँ, बल्कि और मजबूती से अभियान चलाऊँगा।
धमकी के पीछे का मकसद। लोगों का मानना है कि धमकी के पीछे वही असामाजिक तत्व हैं, जिनका सीधा लाभ इन अवैध दुकानों से होता है। उनका उद्देश्य छोटे साहब पटेल को डराकर अभियान से पीछे हटाना है।
प्रशासन से सहयोग की मांग
छोटे साहब पटेल ने प्रशासन से मांग की कि अवैध दुकानों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। धमकी देने वाले शख्स की पहचान उजागर कर गिरफ्तारी हो। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त करे।
संघर्ष जारी रहेगा
छोटे साहब पटेल ने साफ कर दिया कि धमकियों से उनका हौसला टूटने वाला नहीं है। वे समाज को गंदगी और अवैध कारोबार से मुक्त कराने के अपने अभियान को और भी मजबूती से जारी रखेंगे।