नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ने सोनभद्र जनपद के सोनेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव एवं प्रभारी विंध्याचल मंडल के पद पर मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी इन्हें 25 सितम्बर से तीन वर्ष के लिए सौंपी गई है। उधर सोनेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव व प्रभारी विंध्याचल मंडल बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सोनेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंच कर बधाई दी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सोनेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के लिए समर्पित संगठन मंा करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे निःस्वार्स्थ भाव से पूरा करेंगे। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इस मौके पर राम नारायण सिंह, अनूप कुमार सिंह, राहुल सिंह, शोभित सिंह, संतोष सिंह चंदेल, इंद्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।