इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी:शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत 179 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरित की गई।ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे/बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय में उक्त आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्याथिति कमल मर्सकोले विधायक बरघाट विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना बिसेन भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने माँ सरस्वती माँ भारती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्लवित कर “सर्वे भवंतु सुखिनः”की कामना कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष व संस्था प्रमुख प्रदोष कुमार कटरे सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व वंदन किया गया।इस अवसर पर श्रीमती मीना बिसेन भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा छात्र/छात्राओं को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा बच्चों को उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने और विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही गई।मुख्यवक्ता के रूप में कार्यक्रम के मुख्याथिति विधायक कमल मर्सकोले द्वारा कहा गया कि संवेदनशील मध्यप्रदेश सरकार की साईकिल वितरण योजना बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने व उनकी पहुँच को सुगम बनाने की दिशा में सराहनीय पहल हैं विद्यालय के बच्चों को स्कूल आने जाने में आसानी होगी जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।पालक शिक्षक संघ द्वारा प्रेषित मांग पत्र के संदर्भ में विधायक द्वारा शीघ्र ही उक्त मांगो को सत्र 2026 में पूर्ण करने की बात कही गई।छात्र/छात्राओं के मुखारबिंद में विधायक द्वारा दिये गए आश्वासन व नई नई साईकिल पा कर विशेष रौनक व उत्साह देखा गया।