सेवा सप्ताह पखवाड़े के तहत आज जल शक्ति मंत्री के द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण।
खबर जनपद बांदा के तिंदवारी रेंज के अंतर्गत पैलानी पूर्वी वन ब्लॉक में शीशम वन की स्थापना रामकेश निषाद राज्य जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश एवं अजय कुमार पांडे मुख्य विकास अधिकारी बांदा के कर कमल के द्वारा किया वेद मंत्रो उच्चारण के बाद गया जिसमें ग्राम पंचायत पैलानी, ग्राम पंचायत नई, आयाह गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बनकर्मियों द्वारा सेवा सप्ताह पर्व के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मंत्री रामकेश निषाद के द्वारा हरि संकरी का पौधा लगाकर सबको यह संदेश दिया की वृक्ष हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जिससे हमे उसकी ऑक्सीजन से लंबी आयु तक जी सकते हैं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार वन संपदा को बचाने के लिए जगह-जगह पर एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए संदेश दे रही है इस मौके पर अरविंद कुमार प्रभागीय वनाअधिकारी बांदा क्षेत्रीय वन अधिकारी आरके शुक्ला, वन रक्षक अरविंद कुमार, सहित कई गांव के प्रधान एवं छात्र-छात्राएं तथा महिलाओं ने इस अवसर पर सहयोग प्रदान किया और सभी लोगों ने वृहद वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में अपना अपना योगदान दिया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट