धुंआधार बिजली कटौती की जद में ओबरा नगरवासी
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
रिकॉर्ड तोड़ बिजली कटौती के खिलाफ लामबंद हुए रहवासी
ओबरा सोनभद्र। स्थनीय सुदामा पाठक चौराहे पर रहवासियों ने अंधाधुन बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। बताते चलें कि आए दिन बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं वन्ही शुक्रवार देर रात तक बिजली कटौती से हताश रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। और सड़क पर आकर जमकर पीसीएल विभाग के खिलाफ की गई। व्यापार संगठन के अध्यक्ष मिथलेश अग्रहरी ने बताया कि घंटो घंटो विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओ को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है दूसरी ओर प्रतिष्ठानो के सामानों के खराब होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। और ज्यादातर स्कूलों के बच्चों का एग्जाम चल रहा है। सूत्रों की माने तो पीसीएल ओबरा में कार्यरात ज्यादातर अधिकारी व टीजीटू लोकल हैं और वर्षों से टीके है जो विभाग को चूना लगाने का काम दिनोरात कर रहे हैं, वसूली का हमेशा आरोप लगता आया है। फॉल्ट की स्थितियों में तेजी से कार्य करने की बजाए खानापूर्ति करते हुए समय का हवाला देकर घंटों घंटो विद्युत आपूर्ति बंद करने में भूमिका अदा करते हैं और तो और मौके पर पहुंचने की जगह फोन बंद कर मनमाने तरीके से काम करते हैं। जिसके कारण हर रोज बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रही है। पीसीएल के आला अधिकारी लोकल कर्मचारिओं पर लगाम लगाने की जगह चुप्पी साधे रहते हैं ताकि भ्रष्टाचार की कड़ी न टूट जाए। सूबे की योगी सरकार के रसूखदार ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बयान देने से नही चूकते कि त्यौहारों में बिजली कटौती नही होगी विभाग पहले से ही व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखेगा परन्तु ओबरा पीसीएल विभाग निर्देश के विपरीत और अधिक बिजली कटौती करके उपभोक्ताओं को परेशान करने में सर्वोपरि प्रदर्शन प्रस्तुत कर रहा है। हैरानी की बात है कि दिन प्रति दिन विद्युत व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है जबकि देर शाम लाईट कटी रहने से चोरी होने की आंशका बनी रह रही है। प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने चेतावनी दी कि पीसीएल विभाग की कार्य प्रणाली इसी तरह रही तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर संतोष कनौजिया, महेश अग्रवाल, आशीष यादव, गोलू गुप्ता, अतहर, अजीत, गुड्डन यादव, फैज, कल्लू मौजूद रहे।