📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर।
यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना की पुलिस ने बुधवार को षड्यंत्र के तहत लोगों को फंसा कर पैसा लूटने वाले एक गिरोह का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध पैसा की वसूली तथा मारपीट किया जाता था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगह से 15 वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, दो आईडी कार्ड व अन्य प्रपत्र तथा 14 पहिया वाहन बरामद हुआ है। जिसका वीडियो शाम 5:30 के करीब सामने आया