इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य कुशीनगर:
गुरवलिया में लगे विवादित पोस्टर पुलिस ने उतरवाए. कानपुर में बरावफात से शुरू और बरेली में विवाद के बाद इसकी तपिश गुरवलिया बाजार तक पहुंच गई। ग्रामीणों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस ने रोक दिया। बाजार में जगह-जगह लगे विवादित पोस्टर को उतरवाया गया।
ग्रामीण अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। गुरवलिया बाजार में बुधवार की रात अचानक कुछ पंडाल के आसपास एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा एक विवादित पोस्टर व बैनर लगा दिया गया। इसमें कानपुर व बरेली विवाद से संबंधित तथ्य थे। बाजार में इन बैनर व पोस्टरों की संख्या छह थी। इसे देखकर लोगों व श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। शनिवार को कुछ लोगों ने इस पर एतराज जताया तो पोस्टर लगाने वाले उग्र हो गए। सायं सात बजे मामला गर्म हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और एक एसआई ने पोस्टर लगाने वालों को बुलाकर पोस्टर उतरवाने को कहा। इसपर उक्त व्यक्ति अड़ गया और शिकायतकर्ताओं से ही बैनर उतरवाने की जिद करने लगा तो लोग पुन: आक्रोशित हो उठे।
तब पुलिस ने थोड़ी सख्ती की और बैनर उतारकर लोगों को शांत कराया गया। लोगों का कहना है कि दो दिन से पोस्टर लगा था। जानकारी के बावजूद पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही थी। एसपी निवेश कटियार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। पोस्टर लगाने वालों के बारे में जानकारी कराई जा रही है।