एक ही खेत का दो बार बैनामा, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बदायूं। धोखाधड़ी करके एक खेत का दो बार बैनामा कराने के मामले में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चंदौसी की श्वेता गुप्ता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
चंदौसी निवासी श्वेता गुप्ता ने बताया है कि फरवरी 2019 में गांव गनगोली निवासी होम सिंह, जसौदी सिंह, हरपाल सिंह, नेमचंद, दुलार, विमलेश और वीरपाल उसके घर आए। विमलेश ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके बेटे वीरपाल को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए पैसे की जरूरत है। इसलिए वह अपनी कुछ जमीन बेचना चाहती है। उनके कहने पर 4.90 लाख में जमीन खरीद ली और चेक काटकर दे दिया। कुछ समय बाद यह लोग दोबारा उनके घर आए और उनसे कहा कि चेक का भुगतान नहीं हुआ है। तब उन्होंने विमलेश और उनके बेटे वीरपाल के नाम दोबारा से चेक काट कर दे दिया। पहले चेक का भी भुगतान हो गया था।
होम
उत्तर प्रदेश
बदायूं
लखनऊ
वाराणसी
गोरखपुर
मेरठ
कानपुर
सब्सक्राइब
Karur Stampede
India-Russia Relations
Karur Stampede Reactions
Jaishankar On Tariffs
H1B Visa
Pakistan
चलती फिरती चालान की दुकान है ये कार
US
UP News
Amarujala Batras
Hindi News › Uttar Pradesh › Budaun News › Two deeds of the same farm, case filed against 10 people
Budaun News: एक ही खेत का दो बार बैनामा, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bareily Bureauबरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two deeds of the same farm, case filed against 10 people
Reactions
विज्ञापन
बदायूं। धोखाधड़ी करके एक खेत का दो बार बैनामा कराने के मामले में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चंदौसी की श्वेता गुप्ता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
चंदौसी निवासी श्वेता गुप्ता ने बताया है कि फरवरी 2019 में गांव गनगोली निवासी होम सिंह, जसौदी सिंह, हरपाल सिंह, नेमचंद, दुलार, विमलेश और वीरपाल उसके घर आए। विमलेश ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके बेटे वीरपाल को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए पैसे की जरूरत है। इसलिए वह अपनी कुछ जमीन बेचना चाहती है। उनके कहने पर 4.90 लाख में जमीन खरीद ली और चेक काटकर दे दिया। कुछ समय बाद यह लोग दोबारा उनके घर आए और उनसे कहा कि चेक का भुगतान नहीं हुआ है। तब उन्होंने विमलेश और उनके बेटे वीरपाल के नाम दोबारा से चेक काट कर दे दिया। पहले चेक का भी भुगतान हो गया था।
जमीन का बैनामा कराने के बाद उन्होंने कब्जा कर लिया। कुछ ही समय के बाद इन्हीं लोगों ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम बैनाम कर दिया। जब उन्हें पता चला कि उनके खेत का दोबारा से बैनामा हो गया है तो वह परेशान हो गई। जब वह देखने के लिए खेत पर पहुंची तो वहां यह लोग मिल गए। उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि इस जमीन का बैनामा दूसरे व्यक्ति के नाम हो गया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर होम सिंह, जसौदी सिंह, हरपाल सिंह, नेमचंद, दुलार, विमलेश, वीरपाल, लाल सिंह, धीरज कुमार, और कृष्ण गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत