कैमोर में भारी बारिश और तूफ़ान से रावण का विशालकाय पुतला क्षतिग्रस्त मेले में लगे पंडाल उड़े
जिला कटनी।कैमोर में शनिवार दोपहर आई भीषण बारिश और तेज़ तूफ़ान ने रामलीला मैदान में भारी तबाही मचाई। एसीसी रामलीला मैदान में बना लगभग 85 फीट ऊंचा रावण का विशालकाय पुतला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही मैदान का मुख्य प्रवेश द्वार टूटकर चकनाचूर हो गया। तूफ़ान के चलते मैदान में लगे पंडालों और दुकानों को भी भारी नुकसान पहुँचा।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। एसीसी प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुतले को फिर से दुरुस्त करने और मैदान की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है ताकि दशहरे के मुख्य आयोजन समय पर पूरे किए जा सकें।
आपको बता दें कि शनिवार रात मैदान में देवी जागरण का भव्य आयोजन भी होना था, जो बारिश और अव्यवस्था के कारण स्थगित कर दिया गया। आयोजन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।