उझानी। शराब की कंपोजिट दुकान की दीवार काटकर करीब तीन लाख रुपये कीमत की शराब की पेटियां निकाल चोरी कर ली गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने नमूने कराके तहकीकात शुरू कर दी है।
—————
कछला रोड बाजार में नगर निवासी दिव्या माहेश्वरी की शराब की कंपोजिट दुकान है। सेल्समैन अमित कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने पीछे से दुकान की दीवार काटकर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गुल्लक से 1.46 लाख रुपये के अलावा अंग्रेजी शराब के कीमती ब्रांड की बोतलों की पेटियों को चोरी की है। चोरी की घटना सीसी कैमरों में कैद हो गई है।
उसने दिख रहा है कि तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया इनमें दो चोरों के चेहरे गमछे से ढके नजर आ रहे हैं।
———–
सेल्समैन से घटना के बारे में जानकारी होने पर दिव्या के पति विवेक माहेश्वरी और उनके पार्टनर अरुण अग्रवाल समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर गुल्लक समेत दुकान के पीछे पड़ी पेटियों से नमूने लिए। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वर्कआउट कर दिया जाएगा।
—————-
चोरी की घटना से पहले रेकी का शक
– अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी घटना से पहले रेकी किए जाने का शक है। चोरों ने दुकान के पीछे जिस स्थान पर दीवार काटी है, उसके बाद भी एक और दीवार है। उसी को फांदकर चोर दुकान की दीवार तक पहुंचे। दुकान के अंदर भी चोरों ने सीसी कैमरों में एक को तिरछा कर दिया था। तीसरे कैमरे में गुल्लक से नकदी निकालते और पेटियों को सरकाते हुए नजर आ रहे हैं। काफी हद तक संभव है कि चोरों में से कोई दुकान की स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हो।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत