भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में हुआ भव्य आयोजन
दुद्धी सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में सोमवार को भाषण एवं गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग सक्रिय रूप से भागीदारी नहीं करेगा, तब तक स्वच्छ भारत मिशन सफल नहीं हो सकता।
भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वच्छता के महत्व पर जोरदार तरीके से विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर परिणाम घोषित करते हुए मनीष गौतम बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर को प्रथम, सनी अग्रहरि बी.ए. पाँचवाँ सेमेस्टर को द्वितीय तथा अर्पिता बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर एवं रोहित बी.एससी. पाँचवाँ सेमेस्टर को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर चुना।
गायन प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने स्वच्छता जागरूकता से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। इसमें रमेश बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, खुशी बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा कीर्ति यादव बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मिथलेश कुमार गौतम द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. विवेकानंद, डॉ. राजेश यादव, डॉ. सचिन कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे और स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। आयोजन ने स्वच्छ भारत मिशन की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह