ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
आयुष विभाग सोलन द्वारा पोषण माह पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने दी।
डॉ. निशा वर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन के विभिन्न आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा पोषण माह पखवाड़े के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, पोषण वार्ता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं परिवारों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक जीवन पद्धति के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को विशेषकर महिलाओं को पोष्टिक खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूक करना है ताकि प्रत्येक नारी स्वस्थ हो और हर परिवार सशक्त बन सके।
ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि आयुष विभाग सोलन की इस पहल का उद्देश्य समाज को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार और आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाए।