रादुद्धी सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में मंगलवार 30 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत कक्षा 11 की छात्रा आलिया को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
एक दिन की प्रधानाचार्या के रूप में दायित्व संभालते हुए छात्रा आलिया ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गरीब छात्रों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने और दूरदराज से आने वाले बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की बात कही। साथ ही सभी कक्षाओं की साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मिड-डे मील का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह