हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर मेजा खास प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा स्थित रामलीला मैदान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का नवरात्रि के अंतिम दिन विसर्जन किया गया इस अवसर पर हवन पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया कन्याओं का आशीर्वाद लेने के बाद भावुक माहौल में माता रानी की विदाई की गई यह आयोजन नवरात्रि के नौ दिनों तक चला जिसका समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ।
इस दौरान लेखपाल सुमित श्रीवास्तव मोनू श्रीवास्तव अंकित मिश्रा राहुल मिश्रा धीरज मिश्रा लवकुश पाल कैलाश गुप्ता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव नीरज मिश्रा रोशन केसरी और ननकू सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और विदाई में शामिल हुए कार्यक्रम के अंत में माता रानी का जयकारा हुआ जय माता दी और जय मां विंध्यवासिनी के जय कारे लगाए गए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।