नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
विधायक प्रदीप प्रसाद के बहनोई के अंतिम यात्रा में सभी ने नम आँखो से दी विदाई
हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने बहनोई स्वर्गीय दिलीप कुमार साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को हज़ारीबाग़ के खिरगाँव स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ, उनके बड़े पुत्र सिलनी कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
नम आँखों और भारी मन से परिवार, रिश्तेदार, मित्रगण, शुभचिंतक और समाज के सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
इस दुख के बेला पर हज़ारीबाग़ सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, दिलीप कुमार साहू का निधन न केवल हमारे परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होने कहा कि उनका स्नेह, सरलता और व्यवहार हम सबके हृदय में सदैव जीवित रहेगा।
इस दुःखद घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम विदाई के इस अवसर पर सभी ने उन्हें श्रद्धा और अश्रुपूरित आँखों से नमन किया।