राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।।बारडोली में दशहरा उत्सव बुधवार को भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। गोलबाजार रामलीला मैदान से रावण पुतले की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जयकारों और नृत्य-गान के बीच चल समारोह रात तक चलता रहा।इससे पहले शाम को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद निकली शोभायात्रा गाटरघाट पहुंची, जहां कृत्रिम कुंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। सुरक्षा को देखते हुए शहरभर में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा देर शाम से ही कुछ समितियों ने प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह से हटकर किया। पंडालों से शाम को पूजन के बाद प्रतिमाएं निकाली गईं और नाचते-गाते व जयकारे लगाते श्रद्धालु विसर्जन के लिए उनको लेकर कटनी नदी के गाटरघाट पहुंचे, जहां निगम के कर्मचारियों की मदद से कुंड में प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया गया। गाटरघाट में बनाए गए कृत्रिम कुंड में क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा को लेकर कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनेकेजे, रंगनाथ नगर, महिला थाना प्रभारी सहित सहित अन्य थानों का बल, चौकियों के प्रभारी भी जुलूस मार्ग व विसर्जन स्थल पर तैनात रहे।चल समारोह के दौरान काफी संख्या में पुलिस तैनात किया गया था, सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी, पुलिस अधिकारियोंकी पेट्रोलिंग टीम भी हर परिस्थति पर नजर रख रही थी।।