महेंद्र पाण्डेय सागर
सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा सागर स्थित कार्यालय में संचालित रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में 16 गरीब जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की पहल पर सागर जिले के बीपीएल कार्ड धारक गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए 2 जून को हेल्पलाइन सेंटर आरंभ किया गया था। इस निःशुल्क सेवा के माध्यम से मरीजों को शीघ्रता से रक्त उपलब्ध कराने की हर संभव कोशिश की जाती है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर इस वर्ष आयोजित हुए चार दिवसीय रक्तदान शिविर में लगभग 1600 यूनिट रक्तदान हुआ है और पिछले दस सालों में लगभग 14 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ है। रक्त उपलब्ध कराने के सेवा प्रकल्प को पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने जीवन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल किया है। इसी उद्देश्य को गति देने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने सागर स्थित कार्यालय में रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया गया है। इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि यह हेल्पलाइन सेंटर चौबीस घंटे चालू रहेगा। इसकी सहायता से निः शुल्क ब्लड लेने के लिए लैंडलाइन नंबर 262688 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर भी काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।