चिलकाना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना अध्यक्ष फूल बानो अंसारी ने कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर नगर मे उत्कृष्ट सफाई करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।
दो अक्टूबर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष फूल बानो अंसारी ने नगर पंचायत कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर उन्हें माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चैयरमैन फूल बानो अंसारी ने स्वर्गीय महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के द्वारा देश की आजादी में उनके संघर्षों एवं बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आव्हान किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 156 घंटे के निरंतर सफाई अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले आठ सफाई मित्रों सोनू कुमार प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय, विजेंद्र कुमार, साहिल,शुभम कुमार,छोटा,रामकुमार, एवं राजकुमार को सम्मानित किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़