✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
प्रियदर्शनीय बस स्टैंड प्रांगण में दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
कटनी। शारदेय नवरात्र के अवसर पर प्रियदर्शनीय बस स्टैंड प्रांगण में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य व विशाल दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई नौ दिन विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही दशहरे पर हवन, पूजन व कन्या भोज उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में दूर दराज से आए बुजुर्ग महिला पुरुष बच्चों सहित माता के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
दुर्गा पूजा उत्सव को सफल बनाने में बस एसोसिएशन व्यापारी संघ ऑटो चालक के साथ दुर्गा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रजक शैलेंद्र तिवारी छोटू ईमू दीपक लालू धर्मेंद्र एवं समिति के पदाधिकारी और सदस्यों का विषेश सहयोग रहा।