ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

श्री राष्ट्रिय वैष्णव सेना जिला मंदसौर का युवाओ का संगम आयोजन सम्पन्न, समाज एकता के लिए युवाओ ने लिया संकल्प पढ़े खबर।

```

लोकेशन मन्दसौर

श्री राष्ट्रिय वैष्णव सेना जिला मंदसौर का युवाओ का संगम आयोजन सम्पन्न, समाज एकता के लिए युवाओ ने लिया संकल्प।

विशाल जैन

मध्यप्रदेश के मन्दसौर में श्री राष्ट्रिय वैष्णव बैरागी सेना समिति, श्री राष्ट्रिय वैष्णव सेना मध्यप्रदेश के बैनर तले जिला मंदसौर टीम का युवाओं का संगम आयोजन मंदसौर समीप श्री बंजारी बालाजी मंदिर प्रांगण पर सम्पन्न हुआ। जंहा मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वैष्णव (काण्डरवासा) व प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनन्दन वैष्णव (बैरागी), सहित प्रदेश पदाधिकारी टीम उपस्थित थी। जंहा सर्वप्रथम बाबा पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन लाभ लिया। जिसके बाद ढोल-ढमाकों के साथ युवाओ का काफिला श्री बंजारी बालाजी मंदिर पहुँचा जंहा दर्शन लाभ लेकर आयोजन की शुरुवात की गई। युवा संगम आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज मे युवाओ की एकता कैसे स्थापित हो, परिचय समाज मे कैसे बढ़े, हम कैसे समाज मे जाग्रति का संचार कर सके, आदि को लेकर आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था। जंहा मंदसौर जिला अध्यक्ष नरसिंह वैष्णव व उनकी टीम द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों सहित नीमच, रतलाम टीम का भगवा गमछे व गुलाब पुष्प देकर स्वागत सत्कार किया गया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश बैरागी द्वारा समाज के युवाओ में अपने विचार साझा किए, एकता के सूत्र में पिरोए रहोगे तो समाज मे विकास संभव है, वही प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन वैष्णव द्वारा भी आयोजन में उपस्थित युवा साथियो के समक्ष अपने विचार रखे, जिसके बाद विशेष उद्बोधन में नीलेश वैष्णव (जवासा) ने अपने विचारों को प्रकट करतें हुए कहा कि समाज हमारा धर्म से चलता है, कैसे हम धर्म की रक्षा करे, हमे अपने मूलाधिकारों व हितों को पहचानने की आवश्यकता है, सहित अपने विचार रखे। युवाओ का संगम आयोजन श्री राष्ट्रिय वैष्णव सेना जिला मंदसौर टीम द्वारा आयोजित किया गया था, जिसके दौरान प्रदेश प्रभारी, रतलाम टीम, नीमच जिला टीम सहित समाज के कई युवा इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजन के अंत में आभार प्रकट जिला मंदसौर अध्यक्ष नरसिंह वैष्णव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *