गंगोह में मिशन शक्ति फेज 5/एवंम एंटीरोमियो टीम महिला सशक्तिकरण का दिखा असर
स्कूली छात्रा को परेशान करने वाला एक युवक गंगोह पुलिस टीम ने दबोचा-अन्य की तलाश
गंगोह क्षेत्र में मनचलों की खैर नहीं
गंगोह।सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए गांव देहात से लेकर स्कूल कॉलेज तक चलाया जा रहा जागरूकता अभियान। जिसके तहत महिलाएं एवंम छात्र हो रही हैं जागरूक। ज्ञात हो पिछले कुछ दिनों से एक स्कूली छात्रा को कुछ युवक परेशान कर रहे थे जिसके चलते जागरुक होकर छात्र ने दो दिन पहले आप बीती पुलिस के सामने रख दी, कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार गंगोह पुलिस टीम ने एक मनचले को दबोचने में कामयाबी मिली है। जबकि सिफारिश को लेकर इस दौरान सफेद पोश कथित नेताओं से लेकर कुछ कथित काले कोट वाले भी कोतवाली परिसर के इर्द-गिर्द चक्कर काटते नजर आए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़