खरगोन 03 अक्टूबर 2025। नवीन कलेक्ट्रेट सभाग्रह में कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 03 अक्टूबर को आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आत्मा एवं प्राकृतिक खेती अंतर्गत वर्ष 2025-26 घटकों के लक्ष्य एवं पूर्ति की जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया भ्रमण तथा प्रशिक्षण पर जाने वाले प्रगतिशील कृषक एवं प्रशिक्षण स्थल का चयन करे। कृषकों द्वारा नई तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर निरीक्षण टीप लिया जाये, ताकि किसान अपने खेतो पर नई-नई तकनीकी अपनाकर आय बढाये। साथ ही 32 बायो रिसोर्स इनपूट सेंटर (बीआरसी) के चयन हेतु गौशाओं, एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों, कृषकों तक पत्राचार एवं विज्ञप्ति के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर उनके आवेदन लिए जाए।
नवाचार अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में कृषकां द्वारा स्ट्रॉबेरी, ड्रेगन फ्रूट एवं सफेद मूसली के विस्तार पर भी चर्चा की गई एवं प्राकृतिक खेती अंतर्गत विकासखण्डवार कृषक चयन, फसलों का चयन संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई। साथ की अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्री एम.एस. कनाश, उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अनिता शुक्ला, उप संचालक उद्यानिकी श्री के. के. गिरवाल, उप परियोजना संचालक आत्मा डॉ. मना सोलंकी, आत्मा परियोजना के बी.टी.एम. व ए.टी.एम., सहित अन्य विभाग प्रमुख, आदान विक्रेता संघ प्रतिनिधि, कृषक एवं गवर्निंग बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट