सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस की दबंग कार्रवाई – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान में शातिर नशा तस्कर नवाब पुत्र अख्तर गिरफ्तार, 15 ग्राम स्मैक बरामद, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त गिरोह पर बड़ी चोट
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए शातिर नशा तस्कर नवाब पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के अंतर्गत हुई, जो सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में नशे के कारोबार की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशन में और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में अभियान को कड़ा और समन्वित रूप दिया गया है। अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को पकड़ना और मादक पदार्थों के अवैध प्रसार को रोकना है।
थाना मण्डी पुलिस ने इस अभियान में विशेष सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर नवाब पुत्र अख्तर को कमेले रोड, सरकारी कमेले के सामने से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक के आधार पर थाना मण्डी में धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नवाब द्वारा संचालित नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जांच जारी है ताकि उसके नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता मिल सके।
गिरफ्तार आरोपी नवाब पुत्र अख्तर का आपराधिक इतिहास गंभीर है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं,
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़