दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 33 जनशिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीएम निखिल यादव, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय सहित जिले एवं तहसील के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह