दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने थाना दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क के कार्य एवं सीसीटीएनएस प्रणाली की अद्यतनता का विस्तृत रूप से जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने थाने पर उपस्थित महिला उपनिरीक्षक व अन्य महिला पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की और थाने के समग्र कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह