सांसद इकरा हसन व समाजवादियों को बरेली जाने से रोकने के लिए फतेहगंज पश्चिमी टोल पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के साथ भारी बल पुलिस रहा मुस्तैद
फतेहगंज पश्चिमी। समाजवादियों को बरेली पहुंचने से रोकने के लिए टोल पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार की अगुवाई में फोर्स मुस्तैद रही। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई समाजवादी नेता नहीं पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक बरेली में हुए करीब एक सप्ताह पहले हुई दंगे को लेकर शनिवार को दिल्ली से सांसद इकरा हसन कई सपा नेता सहित बरेली पहुंच रही थीं। जिसको लेकर स्थानीय टोल प्लाजा पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार की अगुवाई में भारी संख्या में फोर्स मुस्तैद रही। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दिल्ली की ओर से आने वाले कार की चेकिंग की। लेकिन कोई भी सपा नेता टोल के रास्ते से नहीं गुजरा। सांसद इकरा हसन किसी अन्य गुप्त रस्ते से बरेली पहुंच गई।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली