इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।
राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर से क़स्बे के लोग हो रहे हैं परेशान स्वच्छता अभियान में प्रशासन का ध्यान नहीं है।पैराडाइज स्कूल के पास मैंन रोड पर सभी लोग अपने-अपने घरों का कचरा एवं पास के ही दुकानदारों को कचरा और सब्जी ठेले वाले भी कचरे को बीच सड़क पर डाल रहे हैं।जिसके कारण कचरा एकत्रित होने से आवारा पशु मुंह मारते हैं और आपस में झगड़ते रहते हैं मैंन रोड पर कचरा डला होने से आवारा पशु के झगड़ने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवा दिया गया है किंतु अभी तक नगर पालिका द्वारा समस्या का समाधान नहीं निकला है गौरव अग्रवाल ने बताया कि सभी कॉलोनी वासियों ने मिलकर नगर पालिका अधिकारी से सार्वजनिक कचरा पात्र रखवाने की मांग की है ।