इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।
करौली। स्व पल्लवी चतुर्वेदी की स्मृति में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजीरपुर गेट में 2015 से प्रति वर्ष छात्रा सम्मान समारोह जैसा पुनीत प्रेरणादाई कार्य उनके पिताजी सेवानिवृत शिक्षाविद दिनेश चंद चतुर्वेदी के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें बोर्ड एग्जाम 8th 10th 12th में टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया जाता है आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)श्री गुमनाराम विशिष्ट अतिथि उप जिला कलेक्टर (SDO)प्रेमराज मीना सहित गोमती मेमोरियल संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत प्रधानाचार्य पुरूषोतम शर्मा सहित समाजसेवी बबलु शुक्ला एवं पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा , टाऊन चौकी प्रभारी मोहिंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य मिथलेश शर्मा ने की और दिनेश चंद चतुर्वेदी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य मिथलेश शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को माला पहनाकर एवं आराध्य देव राधा मदनमोहन जी का चित्रपट भेंट कर सम्मान किया!मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभीसम्माननीय अतिथियों ने पल्लवी चतुर्वेदी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इनके पिताजी के द्वारा दस वर्ष से लगातार प्रतिवर्ष सरकारी विद्यालय में आयोजित छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम करना अपनी बेटी को यादों को चिर स्थायी बनाते हुए एक सच्ची श्रद्धांजलि है!इस अवसर पर मुख्य अतिथि ASP साहब ने बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने और जागरूक रहने के लिए भी बताया मुख्य अतिथि महोदय सहित पधारेअतिथिगणों ने उपस्थित सभी बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए दिनेश चंद चतुर्वेदी जी का ऐसे पुनीत प्रेरक कार्य करने पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया!अंतमें कार्यक्रम आयोजक पेंशनर मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद चतुर्वेदी ने अपना अमूल्य समय देने के लिए सभी अतिथियों का एवं इस आयोजन की व्यवस्था में सहयोग देने के लिए स्थानीय विद्यालय के समस्त शिक्षक बंधुओं सहित विद्यालय प्रबन्धन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।