प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की एक आवश्यक बैठक भोपाल में संपन्न
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
भोपाल में स्थित इंडियन कॉफी हाउस में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन बैतूल के सभी सदस्यों ने आगामी माह राष्ट्रीय प्रेस दिवस सहित संगठन की स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के संबंध में रुपरेखा बनाई है बैतूल जिला इकाई की मेजबानी में आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश भर के क्रांतिकारी पत्रकार शिरकत करेंगे तथा संगोष्ठी सहित पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा बैतूल जिले में संपन्न होने वाले इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं सांसद विधायक बैतूल जिले के सभी नेता जनप्रतिनिधि एवं सभी अधिकारी कलेक्टर एसपी डीएसपी मौजूद रहेंगे प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन राष्ट्र का एक बहुत बड़ा संगठन है और पत्रकार जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस सम्मेलन में भाग लेंगे प्रेस क्लब ऑफ वर्किंगजर्नलिस्ट स्थापना दिवस पर बैतूल की पूरी टीम बड चढ़कर भाग लेंगे और प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन ने अन्य संगठन को भी सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया है रूपरेखा संगठन के तैयार की संगठन के संस्थापक डॉक्टर खालिद कैस और राष्ट्रीय सचिव जाकिर शेख बैतूल इकाई के अध्यक्ष इरशाद खान एवं आसिफ भाई युवराज भाई अफसर खान अकरम पटेल काशीनाथ साहू बीपी सोनी कमलेश उयके सुरेंद्र बावने राम सिंह यादव चिचोली से राजेंद्र प्रसाद यादव एवं समस्त प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सभी सदस्य द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहेगा अभी डेट फिक्स नहीं हुई है पर संगठन द्वारा चर्चा चल रही है की प्रदेश स्तर पर बैतूल जिले में संगठन पत्रकार जगत के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम करने जा रहा है इसमें विशेष तौर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो पत्रकारों को टोल फ्री किया जाए एवं पत्रकारों का मानदेय फिक्स हो अनेक विषयों पर चर्चा होगी भूमिका प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के संस्थापक डॉक्टर खालिद कैश की है उनका प्रयास बहुत ही बढ़िया है जो की पत्रकार के हित में है और यह पहला कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर बैतूल में होगा जिसमें सभी मंत्री वगैरह सभी मौजूद रहेंगे उसके साथ-साथ बैतूल जिले की पूरे पत्रकारों की टीम का योगदान रहेगा