ADG मेरठ जोन की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में DIG अभिषेक सिंह की सक्रिय भागीदारी
सहारनपुर। नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ के अंतर्गत साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनता को सतर्क करने के लिए थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक थाने में गठित साइबर हेल्पडेस्क के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया।
इसके अलावा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को भी शामिल कर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग हो सकें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़