छुटमलपुर सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बडी सफलता
चोरी के मुक़दमे मे प्रकाश मे आए एक युवक को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान भी हुआ बरामद
मिली जानकारी के अनुसार सावेज पुत्र इक़बाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ने दुकान का शटर फाडकर सामान चोरी कर ले जाने के संबंध मे एक तहरीर थाना फतेहपुर मे दी थी जिसमे फतेहपुर पुलिस ने 331/4 ,304/A बी०एन०एस मे मुकदमा पंजीकृत किया था जिसकी विवेचना उपनिरक्षक मशकुर अली को दी गई थी जिसमे थाना अध्यक्ष विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व मे 5/10/2025 को थाना फतेहपुर पुलिस दुवारा मुखबिर की सुचना पर जावेद पुत्र शकील निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखंड को बढ़कला फ्लाईओवर के समीप आम के बाग से हिरासत मे लिया गया बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317/2 की बढ़ोतरी की गई जिसमे अभियुक्त से वैल्डिंग मशीन, 2 ग्राइंडर मशीन, एक टूलबॉक्स का सामान, 3 चाबी, दो पान्ने, पेचकश, कैविल, व 2200 रूपये नगद बरामद हुए है पूछताछ मे जावेद ने बताया की मैने 7/08/2025 की रात्रि मे गाँव के ही दो साथी इंतज़ार पुत्र सहजाद, व रज्जाक पुत्र लालदिन उर्फ़ लाला के साथ मिलकर छुटमलपुर से आगे रसूलपुर अड्डे पर आगे वैल्डिंग की दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया था जिसमे से कुछ सामान राह चलते अनजान कबाड़ी को 10500 रूपये ने बेच दिया था और कुछ सामान हमने आम के बाग़ मे छिपा रखा था जिसको हम आज निकालकर बेचने जा रहे थे और पुलिस ने मुझे पकड़ लिया
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.थाना अध्यक्ष विनय शर्मा
2.उ0नी मशकुर अली
3.उ0नी सुभम चौधरी
4.है0का रुपेश कुमार
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़