थाना सानौधा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो जप्त,आरोपी फरार !
7 अक्टूबर संवाददाता सागर
मध्यप्रदेश के सागर जिले के थाना सानोधा में उप निरीक्षक बलरामछारी एवं हमराह आरक्षक 895 राजेंद्र को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो जिसका वाहन क्रमांक MP20CE7674 है जो की दमोह से सागर की ओर जा रही थी जिसमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अपनी तत्परता से करवाई करते हुए मुखबिर की सूचना का पंचनामा तैयार कर दमोह सागर रोड पर ग्राम साजली के पास नाकाबंदी लगा दी
नाकाबंदी के दौरान बताई गई स्कार्पियो बाहन तेज रफ़्तार में आती दिखाई दी जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाहन चालक ने भागने का प्रयास किया जिससे वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया
वाहन की तलाशी लेने पर कुल 35 खाकी रंग के कार्टून पाए गए, जिनमें प्रत्येक में 50 पाव पावर स्ट्रांग व्हिस्की (A Symbol in Quality Liquors) सीलबंद अवस्था में मिले। इस प्रकार कुल 1,750 पाव (लगभग 315 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,10,000/- है, जब्त की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (क्रमांक MP20CE7674), अनुमानित कीमत ₹10,00,000/- सहित कुल ₹12,10,000/- का माल जप्त किया गया।
मौके पर ही रेण्डमली प्रत्येक कार्टून से नमूने लेकर परीक्षण हेतु सैंपल तैयार किए गए। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
रामचंद्र आठिया संवाददाता सागर
राजेंद्र भटनागर ब्यूरो चीफ सागर
इंडियन टीवी न्यूज़ सागर मध्य प्रदेश