अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल चिचोली,, इंदौर फोर लाइन बन गई मौत का कारण अभी रोड बने एक साल भी पूर्ण नहीं हुआ की रोड की स्थिति इतनी भयावीह हो गई है कि नर्सरी सीता डूंगरी से लेकर टेमा गांव तक रोड में गड्ढे और गड्ढे में रोड है ठेकेदार द्वारा घटिया रोड का निर्माण किया गया जो 1 साल भी नहीं चल पाई वहां तक स्थिति ठीक है पर इन 1 साल में इस रोड पर 40 से 45 मौत का आंकड़ा पहुंच गया गड्ढे की वजह से आए दिन मोटरसाइकिल सवार रात में गड्ढे नजर नहीं आते और स्पीड में गाड़ी गड्ढे में घुसती है और अनियंत्रित होकर गाड़ी वाला अन्य वाहन के नीचे आ जाता है या फिर अन्य वाहन से टकरा जाता है कब तक इन ठेकेदारों के कारण व्यक्ति अपनी जान गवाते रहेगा आखिर इसके जिम्मेदार कौन है जहां देखो वहां ठेकेदार द्वारा रोड जगह से जेसिबी से तोड़ दी गई है और गड्ढा बना दिया जाए नहीं वहां कोई सूचना का बोर्ड लगाया गया कि आगे गड्ढा है करके लोग फोर लाइन के हिसाब से 60. 70 की स्पीड में चलते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते है राहगीरों की माने तो बताते हैं लगभग 50 किलोमीटर की जगह में रोड का यही हाल है यहां तक की बड़े-बड़े ट्रक भी पलट जा रहे हैं ट्रक ड्राइवर का मानना है कि पूरी लापरवाही रोड ठेकेदार की है , ठेकेदार अपनी मर्जी से रोड बंद कर देता है और फिर एक ही साइड से आवागमन चालू हो जाता है जिस कारण भी घटनाएं हो रही है,,आखिर शासन इस ठेकेदार पर एक्शन क्यों नहीं ले रही है बैतूल जिले में पांच विधायक एक सांसद प्रदेश अध्यक्ष राज्य मंत्री सारे नेता है उसके बावजूद ठेकेदार द्वारा इतना घटिया रोड का निर्माण किया गया फिर भी अधिकारी से लेकर नेता प्रतिपक्ष सब मोन है कुछ दिन पहले जयस संगठन द्वारा रोड ठेकेदार के खिलाफ आवाज उठाई गई थी और उन्होंने चक्का जाम किया गया था वहां फिर भी शासन द्वारा आश्वासन मिला सिर्फ और आज फिर एक परिवार ने फिर से अपना एक बेटा खो दिया बार-बार अख़बारों में खबर चलने के बाद भी ठेकेदार दबंगई से कार्य कर रहा है लापरवाही पूर्वक कार्य करवा रहा है आलमपुर निवासी योगेश पिता रतन वरकड़े उम्र 19 वर्ष का रात करीब 10:00 के आसपास पाथाखेड़ा राहुल ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई इसका भी जिम्मेदार कौन है