फिलीपींस में हुई 48th मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता में बहराइच की रहने वाली सविता वर्मा को फिलीपींस में मिसेज़ सेंसेशन का ताज पहनाया गया जिससे बहराइच वासियों में खुशी की लहर है। सविता देर रात फिलीपींस से बहराइच पहुंची जहां उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया,सविता पेशे से टीचर और योगा ट्रेनर है, बीते 1अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक फिलीपींस में चली मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने पार्टीस्पेट किया था जिसमें 120 देशों की महिलाएं शामिल थी।