दुद्धी सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जन चौपाल आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, 112, 181, 102, 108, 101, 1076 के साथ-साथ कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सामूहिक विवाह, ग्रामीण आवास, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना, लैंगिक अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा से संबंधित कानून व सहायता के बारे में भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।
जन चौपाल में हेड कांस्टेबल महताब अहमद, कांस्टेबल मंतोष कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या यादव और नीतू सरोज थाना दुद्धी से उपस्थित रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह