सहारनपुर बिहारी गढ़ कस्बे के प्राथमिक स्कूल में महिला सब इंस्पेक्टर अक्षिता सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती नूतन वर्मा ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर अक्षिता सिंह द्वारा बेहतर तरीके से समझाया गया कि शासन द्वारा किस तरह महिला एवं बालिकाओं को निजी सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान स्कूल के बाहर फ्लाईओवर तले दूसरे स्कूलों से छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही छात्राओं को भी पम्पलेट बांटकर कानून की अहम जानकारियां और पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जरूरत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़