चौकी इंचार्ज कटहरा प्रथम रविंद्र सिंह नागर द्वारा वह पर्व 416५ पर नियुक्त कर्मचारी गण एवं पीआरबी 4166 पर नियुक्त कर्मचारी गणों द्वारा पुराना चिलकाना अड्डा थाना कोतवाली मंडी द्वारा की गई वाहनों की गहन चेकिंग थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चलाया दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान बिना हेलमेट और बिना कागज़ वाले चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत सड़क पर बिना कागज़, बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों के चालान काटे गए।
उपनिरीक्षक भीम प्रकाश ने बताया कि यह चेकिंग अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। अचानक की गई इस सघन चेकिंग से राहगीरों में हड़कंप मच गया।
महिला उपनिरीक्षक रश्मि ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून का पालन कराने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भीम प्रकाश, महिला उपनिरीक्षक रश्मि, कांस्टेबल जयकुमार, कांस्टेबल सौरभ तथा होमगार्ड वीरेंद्र शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़