📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर।
प्रयागराज में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारा तहसील के नायब तहसीलदार राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह हादसा प्रयागराज रोड पर बीती रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच हुआ, जब नायब तहसीलदार स्कॉर्पियो से कहीं जा रहे थे और वापस आ रहे थे।
हादसे की जानकारी:
– नायब तहसीलदार की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा भिड़ी।
– स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर नायब तहसीलदार और ड्राइवर को बाहर निकाला।
– नायब तहसीलदार के कंधे की हड्डी टूट गई है, जबकि ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।
घायलों का इलाज:
– दोनों घायलों को यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
– उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।