सचीन शुक्ला रिपोर्टर
यह घटना आज हुई, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि यह सांप कोबरा प्रजाति का था। सांप को देखकर चंद्र प्रकाश ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचित किया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सांप काफी समय से इलाके में घूम रहा था, जिससे लोगों में डर बना हुआ था।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम संजय कुमार दरोगा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम में उजीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राधेश्याम, सचिन और समर पाल भी शामिल थे। टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।