संयुक्त राज्य व वन अधिकारी परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने पहुंच लिया व्यवस्था का जायजा
सहारनपुर। आयोजित संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा जे.वी. जैन कॉलेज, सहारनपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा की शुचिता एवं सुचारू संचालन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल, केंद्र व्यवस्थापकों एवं पर्यवेक्षकों को सतर्कता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था न होने पाए ।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा, परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा, परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हर केंद्र पर पुलिस अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी दे रहे हैं ताकि परीक्षा शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़