सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कहा, लोहिया का समाजवाद हमारा पथप्रदर्शक
सहारनपुर । महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी डॉ. लोहिया ने ताउम्र गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्षों के मार्ग पर चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को और मजबूत बना रहे हैं।
पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा और वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि डॉ. लोहिया समाज के अंतिम व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करते थे। उनका मानना था कि आर्थिक असमानता और जाति-पाति समाज के सबसे बड़े राक्षस हैं, और अगर एक से लड़ना है तो दूसरे से भी लड़ना जरूरी है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा गरीब, पिछड़ों और किसानों की राजनीति की। उन्होंने कहा था, पिछड़े पायें सौ में साठ और जो जाति तोड़ेगा वही देश जोड़ेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जमाल साबरी, महिला सभा की हसीन कुरैशी, कायनात, अमित कुमार, सनी कुमार, सोनी कुमार, वेदपाल पटनी समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़